जयपुर। सुभाष चौक स्थित आचार्य पीठ सरस निकुंज मे सुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में बधाई गान और उछाल का कार्यक्रम हुआ । प्रवक्ता प्रवीण भैया ने बताया कि आचार्य जन्मोत्सव के अवसर पर ठाकुर श्री का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई । जूही और मोगरे से भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई।
भगवान को शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों और मिस्ट व्यंजनों का भोग लगाया। वैष्णव जन भक्तों के द्वारा पदों का गायन किया गया । पंच मेवों से ठाकुर जी और वैष्णव जन की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ । भक्तों ने गुरु महाराज की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया । पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और बंदरवाल से सजाया गया । इस अवसर पर भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।




















