मंगलमुखी हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

0
184

जयपुर। विद्याधर नगर के नया खेड़ा की कृष्णा कॉलोनी स्थित मंगलमुखी हनुमान मंदिर आश्रम में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। योगिराज रघुवीर दास महाराज ने गिर्राजधरण गोवर्धन महाराज की आरती की। उत्तराधिकारी महंत रामानंद दास महाराज ने सभी कॉलोंनीवासियों को अन्नकूट प्रसादी वितरित की।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मुकुल सिंह सांचौरा, मंदिर पुजारी राम लोचन दास महाराज, प्रभाकर महाराज, सत्यम महाराज गुरुकुल शिष्य हिमांशु तिवारी, शिवम तिवारी, रामू ठाकुर पूरणमल गुप्ता ने सेवाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here