स्कूटी से घूम-घूमकर स्मैक बेचता था तस्कर: 7.58 ग्राम नशे के साथ गिरफ्तार

0
22

जयपुर। जयपुर पूर्व जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सांगानेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम 58 मिलीग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा के अनुसार सांगानेर इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने सूचना तंत्र विकसित कर कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने आरोपी श्रवण सांसी (35) निवासी मेहंदवास जिला टोंक हाल सिद्धार्थ नगर एयरपोर्ट जयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाहर से करीब 4 हजार रुपए प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदकर लाता था। इसके बाद स्कूटी से शहर में घूम-घूमकर नशा करने वाले लोगों को छोटी-छोटी पुड़िया या टोकन बनाकर 350 रुपए में बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल था।

उसके खिलाफ पूर्व में भी स्मैक और गांजा बेचने के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। जब्त स्मैक और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और उसके अन्य संपर्कों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन और सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर दीपक खंडेलवाल के निर्देशन में की गई। डीएसटी प्रभारी सुखवीर सिंह और सांगानेर थानाधिकारी हरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, राकेश और हेमंत की विशेष भूमिका रही।

वहीं टीम में डीएसटी से उपनिरीक्षक बन्ना लाल, एएसआई छीतरमल, हेड कांस्टेबल तुलसीराम तथा सांगानेर थाना पुलिस से उपनिरीक्षक गोपाल लाल, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here