सहायक लेखाधिकारी दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
196
Assistant Accountant arrested taking a bribe of ten thousand rupees
Assistant Accountant arrested taking a bribe of ten thousand rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की राजसमंद टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए उपकोष कार्यालय रेलमगरा जिला राजसमंद के सहायक लेखाधिकारी संदीप शर्मा को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की राजसमंद टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी माताजी की पारिवारिक पेंशन के लंबित एरियर बिल को पास करने की एवज में उपकोष कार्यालय रेलमगरा जिला राजसमंद का सहायक लेखाधिकारी संदीप शर्मा बीस हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।

जिस पर एसीबी राजसमंद टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक लेखाधिकारी संदीप शर्मा को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सहायक लेखाधिकारी संदीप शर्मा ने शिकायत से पूर्व ही परिवादी से दस हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here