नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश

0
73
rape
rape

जयपुर। तूंगा थाना इलाके में अंधेरे में अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध कर शोर मचाने पर नाबालिग से मारपीट कर आरोपी भाग निकला। थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि तूंग की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया है कि पड़ोसी में रहने वाले युवक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। रात को नाबालिग बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पड़ोसी ने उसको पीछे से पकड़ लिया और फिर मुंह दबाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध कर शोर मचाने पर मारपीट कर जमीन पर गिराकर आरोपी भाग निकला। नाबालिग पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आरोपी पड़ोसी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने तूंगा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here