May 20, 2025, 2:57 pm
spot_imgspot_img

बाइक पर आए बदमाश घर के अंदर घुस कर दिनदहाड़े चुरा ले गए गैस सिलेंडर

जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक पर आए बदमाश मेन गेट खोलकर घर के अंदर जा घुसे। पोर्च में रखे सिलेंडर को उठाकर चोरी कर ले गए। पुलिस फुटेज के आधार पर गैस सिलेंडर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि श्याम नगर की रानी सती नगर निवासी पीयूष झरवाल के घर चोरी की वारदात हुई है। जहां दोपहर को गैस एजेंसी की ओर से गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी। एजेंसी से आया गैस सिलेंडर घर के अंदर पोर्च में रखा था। किसी जरुरी काम के चलते पोर्च में सिलेंडर रखा छोड़कर वह बाहर चले गए।

दिनदहाड़े बाइक पर आए बदमाश मेन गेट खोलकर अंदर घुसे और गैस सिलेंडर को उठाकर चोरी कर ले गए। देर शाम लौटने पर गैस सिलेंडर गायब मिलने पर चोरी का पता चला। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर सिलेंडर चोर की करतूत कैद मिली। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles