जयपुर। राजस्थान की ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता ‘एलीट मिस राजस्थान-2026’ के सीजन-13 के लिए रविवार को जयपुर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। स्टूडियो रियल्टी ग्रुप के सहयोग से होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की प्रतिभाशाली मॉडल्स हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करेंगी।
यह आयोजन सुबह 9 बजे से प्रतिष्ठा बनक्वेट द फर्न हैबिटेंट, जयपुर, ग्रैंड अनुकंपा बिल्डिंग, अजमेर रोड, श्याम नगर सोडाला में होगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्लैमर के मंच के साथ व्यक्तित्व विकास और पेशेवर मार्गदर्शन का अवसर भी मिलेगा। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें पंजीकरण और ऑडिशन दोनों नि:शुल्क रखे गए हैं।

















