श्याम पार्क सजा एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार

0
43
Baba Shyam's Court Adorned in Shyam Park for Ekadashi
Baba Shyam's Court Adorned in Shyam Park for Ekadashi

जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था एकादशी के उपलक्ष में मानसरोवर अग्रवाल फार्म श्याम पार्क में बाबा श्याम का अरदास कीर्तन हुआ । संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भव्य दरबार अखंड ज्योति, छपन भोग और आकर्षक पुष्प सज्जा मुख्य आकर्षण रहे । भजन संथा के दौरान ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

भजन संध्या में इत्र वर्षा पुष्प वर्षा होती रही । स्थानीय मुख्य भजन गायक गोपाल सेन, सागर शर्मा, हेमलता खंडेलवाल, निशा शर्मा, विकास विजय, शुभम शर्मा, ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे…,
मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ बालमा… जैसे भजनों से भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा के मध्य सरस भजनों पर श्रोताओं ने भक्तिभाव से नृत्य किया।

प्रकाश गढ़वाल, राजेश सैनी ने कलाकारों और विभिन्न श्याम सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया । बाबा श्याम की महाआरती के साथ भजन संध्या का विश्राम हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here