सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार: भजनों पर झूमे श्रद्धालु

0
40

जयपुर। सूर्य नगर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाकर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन में श्रद्धालु भजनों की स्वर लहरियों पर झूमते नजर आए।

आयोजक रतन सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक फूलों से श्रृंगार हनुमान गोयल द्वारा किया गया। बाबा को आम, खरबूजा, फालसे सहित शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर बालमुकुंदाचार्य महाराज द्वारा पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या में भजन गायकों उमा लहरी, संजय पारीक, रजनी राजस्थानी, निशा शर्मा, कोमल शर्मा खंडेलवाल, गोपाल सैन, अमित नामा, राज राठौड़, महेश परमार, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, आदित्य छीपा, हर्षित शर्मा एवं शुभम शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

“साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा”, “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है” और “हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

भजन संध्या के दौरान इत्र वर्षा और पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न कलाकारों ने महारास की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। चंग, ढोलक और मंजीरों की थाप पर भक्तों ने भक्ति भाव से नृत्य किया। बाबा की ज्योत सेवा में पंकज महाराज मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here