जयपुर। श्री श्याम प्राचीन मंदिर कावटियों का खुर्रा रामगंज बाजार मे मासिक श्री श्याम भजनामृत संकीर्तन किया गया। जिसमें महन्त प. पंकज महाराज ने मंत्रो उचारण पूजा अर्चना कर ज्योत प्रजलित कर भजन संध्या की विधिवत शुरुआत की। आयोजक बजरंग प्रसाद शर्मा ने बताया कार्यक्रम मे मन्दिर महत्त पं लोकेश मिश्रा,प. राजेन्द्र मिश्र, पं पवन मिश्र ,वैदिक पं. गिरधर शर्मा , पं. कुलदिप शर्मा ( संस्थापक विप्र जागृति मंच) मधु शर्मा( अध्यक्ष- गोर गोविन्द महिला मंडल ) आदि उपस्थित रहे! भजन गायको ने अपनी अपनी प्रस्तुती दी।
दिनेश संगम _ रंग तुने प्रेम का जो, मुझपे चढाया हैं। सच कहूं जीने का, मजा ही अब आया है। सनी चक्रधारी _ दानी होकर क्यूं चुप बैठा, ये कैसी दातारी रे, ओ श्याम बाबा क्यूं तेरे भगत दुखारी रे। मनिष शर्मा खाटू वाले श्याम तेरा, सच्चा दरबार है,तेरी जय जय कार बाबा, तेरी जय जय कार है। विकास विजयहम को तो आसरा है,ये श्याम खाटू वाले ये श्याम मुरली वाले…आयोजक परिवार ने सभी भक्तो को दुप्पटा पहनकर स्वागत किया। भक्तों द्वारा इत्र वर्षा पुष्प वर्षा भजन संध्या में होती रही।