अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

0
180

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में त्रिमूर्ति सर्किल पर तेज रफ्तार वाहन ने बुधवार अलसुबह पर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मामले की जांच दुर्घटना थाना पूर्व कर रही है। हिट एण्ड रन मामले में पुलिस वाहन की धरपकड़ के लिए घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार अलसुबह करीब 3.40 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने त्रिमूर्ति सर्किल पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेहरा चौमू निवासी 28 वर्षीय शेखर पुत्र नानूराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here