हरियाली अमावस्या पर गोसेवा की मिसाल: गौशाला में बांटा हरा-सूखा चारा और गुड़

0
34

जयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर दूदू क्षेत्र के जेकमपुरा स्थित श्री सीताराम जी गौशाला में श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति की ओर से विशेष गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की ओर से गौशाला में आश्रित गोवंश के लिए एक गाड़ी हरा एवं सूखा चारा तथा पौष्टिक गुड़ उपलब्ध कराया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर गोवंश को चारा खिलाया और गुड़ खिलाकर सेवा की।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर एवं उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चारा उतारने से लेकर गोवंश को गुड़ खिलाने तक का कार्य स्वयं किया। इस दौरान हनुमान सहाय लुगरिया, कन्हैया लाल लुगरिया, किशोर लाल, रामफूल, सुरेंद्र बैरवा, अरुण शर्मा, मेघराज, रामूदान चारण एवं विष्णु ने श्रमदान किया।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने कहा कि हरियाली अमावस्या प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपने दायित्व को याद करने का पर्व है। गोसेवा के माध्यम से जीवदया और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। समिति का प्रयास है कि समय-समय पर गौशालाओं में पहुंचकर गोवंश के लिए यथासंभव सहयोग किया जाए।

कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने कहा कि हरियाली अमावस्या पर प्रकृति पूजन के साथ गोसेवा का संकल्प पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को मजबूत करता है। गौशाला प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here