गुरुनानक जयंती पर शहर में रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

0
214

जयपुर। गुरुनानक जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजापार्क स्थित गुरुद्वारे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर सामान्य यातायात के साथ बसों के संचालन में भी आवश्यकतानुसार बदलाव किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रवीण नायक नूनावत के अनुसार त्रिमूर्ति सर्किल से गुरुद्वारा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को राजापार्क चौराहे से पैरामेडिकल और गोलचक्कर पार्क सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन चालक मुक्ति मार्ग, आदर्श नगर रोड और शांति मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

इसी प्रकार गुरुद्वारा मोड़ से त्रिमूर्ति सर्किल की ओर आने वाले वाहनों को कुशाल बेकरी (गोविंद मार्ग) से पंचवटी सर्किल की तरफ भेजा जाएगा। वाहन चालक क्षेमचंद मार्ग, विद्यालय मार्ग, विजय पथ और शांति पथ से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यातायात का दबाव अधिक होने पर त्रिमूर्ति सर्किल से वाहनों को जवाहरलाल नेहरू मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा सकेगा। वहीं गुरुद्वारा मोड़ से घाटगेट की ओर जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास की तरफ भेजा जाएगा।

आगरा रोड से सिंधी कैंप जाने वाली बसों को गोनेर तिराहा से खो-नागोरियान रोड, सीबीआई फाटक, हनुमान तिराहा, जवाहर सर्किल और पुराने बाईपास क्लोवर लीफ से टोंक रोड होकर भेजा जाएगा। दिल्ली रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें टीपी नगर पुलिया, रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-03 तिराहा, ओटीएस चौराहा और गोपालपुरा पुलिया से टोंक रोड होकर गुजरेंगी।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक और समानांतर मार्गों का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here