फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट हड़पने के मामले में छह माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

0
9
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवासीय भूखंड की धोखाधड़ी और बिक्री करने के मामले में करीब छह माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आवासीय भूखंड की धोखाधड़ी और बिक्री करने के मामले में करीब छह माह से फरार आरोपी को 35 वर्षीय विक्रम सिंह निवासी तूंगा जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से फर्जी दस्तावेज तैयार करने, भूखंड का बेचान करने और षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी महेश चन्द्र के अनुसार पीड़ित नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजस्थान आवासन मंडल ने उन्हें आवासीय भूखंड आवंटित किया था। इसकी राशि उन्होंने नियमित और एकमुश्त जमा करवा दी थी। आरोप है कि उनके जाली हस्ताक्षर और पुरानी फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी इकरारनामा, मुख्त्यारनामा और वसीयतनामा तैयार किए गए।

इसके बाद कथित रूप से झूठे गवाहों और आवासन मंडल के कर्मचारियों की मिलीभगत से षड्यंत्रपूर्वक भूखंड का नियमितीकरण करवाकर अपने नाम पट्टा और लीज डीड जारी करवा ली गई। बाद में भूखंड का बेचान भी कर दिया गया।

इस मामले में 13 मई 2026 को जवाहर सर्किल थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सूचना संकलन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहे आरोपी विक्रम सिंह को पुख्ता सूचना मिलने पर डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here