जयपुर संभाग की 56 विधानसभा सीटों में से 35 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

0
458
BJP captures 35 out of 56 assembly seats in Jaipur division
BJP captures 35 out of 56 assembly seats in Jaipur division

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना हो चुकी है। जहां पूर्ण भाजपा को बहुमत चुका है और कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। जयपुर संभाग के जयपुर,दौसा, शेखावाटी और अलवर की बाते करे तो संभाग की 56 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 35 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है।

जयपुर की उन्नीस विधानसभा सीटों पर बारह सीटों पर बीजेपी के खाते में

जयपुर की उन्नीस विधानसभा सीटों पर बारह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और बाकी की सात सीटों पर कांग्रेस है। मिले आकडों के अनुसार कोटपूतली विधान सभा से भाजपा हंसराज पटेल 321,विराटनगर से 17 हजार 589,झोटवाड़ा से कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ 5 हजार 167,जमवारामगढ़ से महेन्द्र पाल मीना 38 हजार 427, हवा महल से बालमुकुन्दाचार्य 974,विद्याधर नगर से दिया कुमारी 71 हजार 368, सिविल लाईन्स से गोपाल शर्मा 28 हजार 329, सांगानेर से भजन लाल शर्मा 48 हजार 81,बगरू से कैलाश चन्द वर्मा 45 हजार 250, चाकसू से रामावतार बैरवा 49 हजार 380 ,दूदू से प्रेम चंद्र बैरवा 35 हजार497 और मालवीय नगर से काली चरण सराफ को 35 हजार 494 वोटों से जीत हासिल की है। इसके अलावा सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई। जहां शाहपुरा से मनीष यादव 64 हजार 908 ,चोमू से डॉ. शिखा मील बराला 5 हजार 695,फुलेरा से विद्याधर सिंह 26 हजार 898,आमेर से प्रशांत शर्मा 9 हजार 92, किशनपोल से अमीन कागजी 7 हजार 56, आदर्श नगर से रफीक खान 14 हजार 73 और बस्सी से लक्ष्मण 88 हजार 43 वोट लेकर अपनी जीत दर्ज करवाई है।

दौसा जिले में बीजेपी ने की चार सीटों पर जीत हासिल

विधानसभा चुनाव की मतगणना सम्पन्न होने के साथ ही दौसा जिले की पांचों सीटों का परिणाम सामने आ चुका है। जिले में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं भाजपा ने जीत का डंका बजाते हुए चार सीटों पर कब्जा कर लिया है। इसमें प्रदेश सरकार में काबिज चिकित्सा मंत्री व लालसोट से कांग्रेस प्रत्याशी परसादी लाल मीणा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री व सिकराय से कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश चुनाव हार चुके हैं। यहां लालसोट से भाजपा के रामविलास डूंगरपुर, सिकराय से विक्रम बंसीवाल, बांदीकुई से भागचंद टाँकडा व महुआ से राजेंद्र मीणा ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा दौसा से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं।

शेखावाटी में 21 विधानसभा सीटों में से 14 कांग्रेस को

शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों सीकर, झुंझुनू, चूरू की 21 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 14, भाजपा को 6 व बसपा को एक सीट मिली है। सीकर जिले की 8 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने सीकर, नीमकाथाना, दातारामगढ़, लक्ष्मणग, फतेहपुर सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने खंडेला, श्रीमाधोपुर, धोद विधानसभा क्षेत्र में जीत का प्रथम लहराया है। राजस्थान की सबसे अधिक हॉट सीट माने जाने वाली लक्ष्मणगढ़ सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया को 164 हजार 180 मतों से हराकर चौथी बार विधायक बने हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कई बार विधायक का चुनाव जीत चुके कांग्रेस प्रत्याशी महादेव सिंह खंडेला को उनकी परंपरागत खंडेला सीट पर चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में आए भाजपा प्रत्याशी सुभाष मील ने 42 हजार 763 वोटों से हरा दिया है। सीकर सीट पर पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक ने भाजपा के रतनलाल जलधारी को 30 हजार 038 वोटों से हरा दिया है। दातारामगढ़ सीट पर माकपा के राज्य सचिव अमराराम की जमानत जप्त हो गई है।

झुंझुनू जिले की मंडावा विधानसभा सीट पर झुंझुनू के मौजूदा भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ को कांग्रेस की मौजूदा विधायक रीटा चौधरी ने 18 हजार 717 वोटो से हरा दिया है। वही झुंझुनू सीट पर परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। सूरजगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद संतोष अहलावत को पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार ने 35 हजार 653 वोटों से हरा दिया है। झुंझुनू जिले में नवलगढ़ व खेतड़ी को छोड़कर बाकी सभी पांच सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

चूरू जिले की तारानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को कांग्रेस के विधायक नरेंद्र बुडानिया ने 8705 मतों से हरा दिया है। सादुलपुर सीट पर बसपा के मनोज न्यांगली ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 3489 वोटो से हरा दिया। चुरू जिले की 6 सीटों में से कांग्रेस को चार,भाजपा को एक व बसपा को एक सीट मिली है।

अलवर जिले की 11 विधानसभा में से 6 कांग्रेस और 5 पर भाजपा

अलवर जिले की 11 विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। 11 में से 6 पर कांग्रेस और 5 पर भाजपा विजय हुई है।

जानकारी के अनुसार अलवर शहर से भाजपा के संजय शर्मा, अलवर ग्रामीण से कांग्रेस टीकाराम जूली,राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस मांगेलाल मीणा,कठूमर से भाजपा के रमेश खींची,तिजारा से भाजपा के बालकनाथ योगी,रामगढ़ से कांग्रेस के जुबेर खान,बहरोड से भाजपा के संजय यादव,मुंडावर से कांग्रेस से ललित यादव, थानागाजी से कांग्रेस के कांति मीणा, किशनगढ़ बास से कांग्रेस के दीपचंद खेरिया और बानसूर से भाजपा के देवीसिंह शेखावत ने जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here