जयपुर की उन्नीस विधानसभा सीटों पर बारह सीटों पर बीजेपी आगे और सात सीटों पर कांग्रेस

0
478

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है और कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है। जयपुर की बात करे तो उन्नीस विधानसभा सीटों पर बारह सीटों पर भाजपा आगे चल रहे है और बाकी की सात सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

जयपुर की सिविल लाइंस सीट से भाजपा को बढ़त बनाये हुए है। भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा 6 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा से कांग्रेस के रफीक खान 20 हजार 800 वोटों से आगे चल रहे है। सांगानेर विधानसभा में 5 राउंड पूरे हुए। करीब 4 हजार 400 मतों से बीजेपी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा आगे चल रहे है और कांग्रेस के पुष्पेद्र भारद्वाज पिछड रहे है। मालवीय नगर से 9 हज़ार 23 वोट से कालीचरण सराफ आगे चले रहे है।

झोटवाड़ा विधानसभा की 6 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस के अभिषेक चौधरी 9 हजार 330 आगे चल रहे है। कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को 32 हजार 718 वोट मिले। भाजपा के राज्यवर्धन राठौड़ को 23 हजार 388 वोट मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी आशुसिंह को 18 हजार 494 वोट मिले। हवामहल विधानसभा क्षेत्र का पांच राउंड पूरा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी ने पांचवें राउंड में भी बढ़त बनाई है। अभी तक तिवाड़ी करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे है।

किशनपोल विधानसभा में चार राउंड पूरे हो गए है। कांग्रेस के अमीन कागजी को 19 हजार 793 मिले है। बीजेपी के चंद्रमोहन बटवारा को 11 हजार 969 वोट मिले। चार राउंड पूरे होने तक 7 हजार 824 मतों से अमीन कागजी आगे चल रहे है। सरदारपुरा सीट पर चार राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी आगे चल रही है और कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल पीछे चल रहे है।

कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल, विराटनगर से कुलदीप,दूदू से प्रेमचंद बैरवा,आमेर सतीश पूनिया,जमवारामगढ़ से महेंद्र पाल मीणा ,किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाडा,बगरू से कैलाश वर्मा, चाकसू से रामावतार बैरवा है और वहीं शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष, चौमू से कांग्रेस शिखा मील, फुलेरा से कांग्रेस के विधाधर सिंह और बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here