भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी राम जी विषय पर कार्यशाला 16 जनवरी को: जसवंत सिंह बिश्नोई

0
114

जयपुर। विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी–जी राम जी विषय पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वीबी जी राम जी अभियान के प्रदेश संयोजक जसवंत सिंह बिश्नोई ने बताया कि वीबी—जी राम जी की कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। बिश्नोई ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, वीबीजी राम जी से जुड़े जिला संयोजक, प्रवक्ता—पेनेलिस्ट, मोर्चा, आयोग और बोर्ड अध्यक्ष भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here