भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

0
378
BJP State President Madan Rathore listened to Mann Ki Baat program with Chief Minister Bhajan Lal Sharma
BJP State President Madan Rathore listened to Mann Ki Baat program with Chief Minister Bhajan Lal Sharma

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 115वीं कड़ी प्रसारित की गई। देशभर में भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीएमआर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सुना। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्षाें में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती नई ऊर्जा के साथ मनाकर देश की नई पीढ़ी को नई प्रेरणा दी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने अब 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की भी 150वीं जयंती मनाने की घोषणा की है। इन दोनों महानायकों ने देश की एकता के लिए जो कार्य किए, वो अब नई पीढ़ी के सामने लाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह नई अभिनव पहल भी प्रेरणा दायक साबित हो रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से जुड़ाव एक दूरदर्शी सोच है। मन की बात कार्यक्रम से जहां भारत की संस्कृति, रहन-सहन, परंपरा और महापुरूषों की चर्चा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हमारी युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति सजग तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के फरेब से बचने के लिए आमजन को सावधानी बरतने की अपील तक इस मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से की है।

भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, सह-चुनाव अधिकारी हरिराम रणवां, मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here