गोविन्द देव जी के चरणों मे हुई पोथी पूजन

0
178

जयपुर। गोविंद देव जी के भक्त एक सप्ताह के लिए वाराणसी गोविंद मठ पर जाकर रहेंगे । 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गोविंद देव जी मंदिर से शयन आरती के पश्चात श्रद्धालुओं का जत्था वाराणसी के लिए रवाना हुआ । इससे पहले प्रातः 9:30 बजे संत महंतों के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा की पोथी की पूजा अर्चना महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत की पोथी पूजन प्रबन्धक मानस गोस्वामी ने कि ।

गोविन्द देव जी के चरणों मे पोथी रख कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना हुई । भक्तों ने पोथी को लेकर गोविंद देव जी की परिक्रमा करवा कर वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर घाट के बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज,महंत रामरज दास त्यागी, परकोटा गणेश मंदिर अमित शर्मा, दाऊ दयाल व्यास बीकानेर वाले,धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडेय मौजूद रहे। व्यास पीठ पर कथा वाचक प्रशांत शर्मा अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को कथा श्रवण करवाएंगे । कथा से पूर्व वाराणसी मे कलश यात्रा द्वारा निकाली जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here