गलताजी में ब्रह्मोत्सव,आचार्यों ने किया विष्णु सहस्रनाम पारायण

0
243

जयपुर। श्री गलता पीठ में मनाए जा रहे ब्रह्मोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को स्वामी अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। स्वामी राघवेंद्र ने बताया कि शनिवार को अपराह्न 3 बजे विष्णु सहस्रनाम पारायण एवं वेंकटेश अष्टोत्तरशत अर्चना हुई। विद्वानों और बटुकों ने सस्वर मंत्रोच्चार किया। इसी कड़ी में दोपहर दो बजे से कल्याणोत्सव, तीर्थ भ्रमण, डोला उत्सव होगा। सोमवार को सुबह शेषवाहन दर्शन, अपराह्न तीन बजे पुष्पार्चन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here