व्यापारी से तैतीस लाख रुपए लूट का मामला: लूट की वारदात करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

0
176
Case of robbery case from businessman: Mastermind arrested for robbery
Case of robbery case from businessman: Mastermind arrested for robbery

जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक मार्च को व्यापारी गर्व खंडेलवाल की आंखों में मिर्च डालकर तेतीस लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस और जिला स्पेशल टीम उत्तर ने कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात करने वाले मास्टरमांइड गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने लूट के दस लाख रुपये बरामद किए है।

आरोपित के गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने 33 लाख में लूटी गई राशि में अब तक 22 लाख रुपये बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों की गिरफ्तार पूर्व में कर चुकी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि विद्याधर नगर थाना इलाके में 1 मार्च को पीड़ित व्यापारी गर्व खंडेलवाल के साथ मारपीट कर और आंखों में मिर्ची डालकर तेतीस लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे लूट के 12 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए थे।

इस मामले में विधाधर नगर थाना पुलिस और डीएसटी पूर्व ने कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात करने वाले मास्टर मांइड 27 वर्षीय संदीप सिंह निवासी बबाई जिला नीमका थाना हाल हाथोज करधनी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लूट की राशि में से दस लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। साथ ही लूट की राशि से पूर्व अपने दोस्त के नाम से एक चौपहिया वाहन थार हो रखा कर्जा चुकाया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here