क्रिसमस पर्वः कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्मावलम्बी जोर-शोर से क्रिसमस की तैयारियां में जुटे

0
327

जयपुर। राजधानी में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव क्रिसमस 25 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों बाजारों में जोर -शोर से दिखाई देने लगी है। चर्च और मसीह धर्मावलंबियों के घरों में रंग-रोगन और सजावट की जा रही है। दुकान-मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर पर क्रिसमस से जुड़े ,सॉफ्ट टॉयज,की -चेन और अन्य सामान सजने लगे है। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धर्मावलम्बी जोर-शोर से क्रिसमस की तैयारियां में जुटे है।

मसीह समाज के राम मसीह ने बताया कि क्रिसमस के लिए 10 दिसंबर से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। 10 दिसंबर को वाइट गिफ्ट संडे मनाया जाएगा। 17 दिसंबर को क्रिसमस रैली का आयोजन किया जाएगा। 21 से 24 दिसंबर तक चर्चाे और मसीही समाज के घरों में कैरल्स सिंगिंग का आयोजन होगा। 24 दिसंबर को मिड नाइट सर्विस और 25 दिसंबर को  क्रिसमस मनाया जाएगा। इसी तरह 26 से 31 दिसंबर तक कलीसियाई खेलकूद, डिनर पाल का जलसा, फैंसी ड्रेस, लेखन, चित्रकला, अंताक्षरी और क्रिसमस संगीत प्रतियोगिता के कार्यक्रम होंगे। 31 दिसंबर को क्रिसमस मेला, मिड नाइट सर्विस और एक जनवरी को चर्च में नए साल की प्रार्थना होगी।

क्रिसमस में महज कुछ दिन बचे हैं। इसके चलते कलरिंगर,फूलों के पौधे तैयार करने का काम चल रहा है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में चर्च और घरों में रंग-बिरंगी लाइट,फर्रियां, बैलून, क्रिसमस.ट्री सजाने का काम चलेगा। प्रमुख बाजारों में दुकानों और डिपार्टमेंटल स्टोर में क्रिसमस से जुड़ी सामग्री पहुंच रही है। क्रिसमस ट्री, प्रभु यीशू के क्रॉस, मालाएं, ब्रेसलेट, की चेन, कॉर्ड, सॉफ्ट टॉय, विशेष कप, टॉफियां, वॉलेट, केक, फर्रियां और अन्य सामान मंगवाए जा रहे हैं। क्रिसमस आगमन का संदेश देने के लिए युवक-युवतियां केरोल सिंगिग में जुटे हैं। वह शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर वाद्य यंत्रों के साथ कैरल्स सिंगिंग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here