कोचिंग संचालक पर रिसेप्शनिस्ट से दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने का आरोप

0
36

जयपुर। जयपुर में 27 वर्षीय युवती ने कोचिंग सेंटर संचालक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2021 में उसने कोचिंग सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू की थी। करीब दो महीने बाद संचालक ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव दिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दिसंबर 2021 से उसे लिव-इन रिलेशन में रखकर देहशोषण करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि संचालक नींद की गोलियां देकर उसे नशे में रखता था। शादी की बात करने पर खुद के पहले से शादीशुदा होने की बात बताकर धमकाया और अश्लील फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। वर्ष 2024 में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर घंटे और दिन के हिसाब से किराए पर कमरे देने का काम शुरू किया। आरोप है कि उसे नशा करवाकर कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए गए। पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here