10 दिसंबर से प्रदेश में चल सकती है शीतलहर, नहीं गिरेगा कोहरा

0
204

जयपुर। प्रदेश में सर्दी रंगत पकड़ने लगी है। प्रदेश के 15 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू की रात सबसे सर्द रही। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 दिसम्बर से शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान प्रदेश में घना कोहरा नहीं पड़ने की समस्या है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 10-12 दिसम्बर को राज्य के उत्तरी भागों एवं शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री के मध्य गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में कहीं कहीं शीतलहर चलने की सम्भावना है।

राज्य में कहीं भी घना कोहरा दर्ज होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। 30.6 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 14.6 डिग्री के साथ डूंगरपुर की रात सबसे गर्म रही।

जयपुर में गिरा रात का पारा,राते और सर्द

जयपुर पिछले तीन दिन से हवाएं चल रही है। इससे लगातार पारे में गिरावट आ रही है। शुक्रवार को भी दिनभर मध्यम गति की हवाएं चली। हालांकि सुबह जयपुर में हल्के बादल नजर आए। जयपुर के रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के रात के पारे में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान
माउंट आबू 6
संगरिया 6.5
सीकर 7
करौली 7.6
अलवर 8
जालौर 8
चूरू 8.4
श्रीगंगानगर 9
भीलवाड़ा 9.1
पिलानी 9.3
धौलपुर 9.4
बारां 9.6
वनस्थली 9.8
चित्तौड़गढ़ 9.8
अजमेर 9.9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here