जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक सहकर्मी के महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि घर मिलने आने पर आरोपी सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने शादी करने का वादा किया। इसके बाद से आरोपी शादी करने का झांसा देकर ढाई साल तक देह शोषण करता आ रहा। इस संबंध में पीडिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि कानोता निवासी 36 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि करीब ढाई साल पहले नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात रामधन से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाई और फिर घर पर मिलने आने के साथ घूमने-फिरने जाने लगा।
पीडिता का आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा किया। शादी का झांसा देकर ढाई साल तक देह शोषण करता रहा। शादीशुदा होने का पता चलने पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




















