दीप प्रज्जवल के लिए एक हजार पांच मंदिर में गौकाष्ठ दीपक निशुल्क वितरित

0
222

जयपुर। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाली राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर निगम ग्रेटर ने शहर में लगभग 1 हजार 5 सौ मंदिरों के लिए गौकाष्ठ दीपक निशुल्क वितरित किए। इसके अलावा शहर भर में चौराहों ,मुख्या सड़कों ,रास्तों पर दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए पांच लाख गौकाष्ठ दीपक वितरण किए गए। इसी के साथ नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र के मुख्य बाजारों ,रास्तों पर रंगोली प्रतियोगिता का भी निरीक्षण किया।

नगर निगम ग्रेटर की महापौर ने रंगोली प्रतियोगिता को देखने के लिए गांधी सर्किल ,जेडीए सर्किल ,रामबाग सर्किल ,अमर जवान ज्योति का निरीक्षण किया । महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने विधानसभा के आगे अपने हाथों से रंगोली बनाई। इसके पश्चात महापौर ने अल्बर्ट हॉल का निरीक्षण किया और उसके पाई गई। खामियों को तुरन्त दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

महापौर ने बताया कि रामोत्सव में शहर के लगभग 1 हजार 500 मंदिरों में गौकाष्ठ के दीपक निशुल्क वितरित किए गए है। जिससे मुख्या मार्गो ,रास्तो,चौराहों पर दीप प्रज्वलित किए जा सके और इसके लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। महापौर ने बताया कि रामोत्सव में सोमवार को सवा लाख दीपों से महाआरती कि जाएगी। यह सवा लाख दीपक आमजन जो कि अपने हदय में राम की भावना रखते है उनके माध्यम से लगाए गए है और 35 फीट राम मंदिर अल्बर्ट हॉल पर नजर आएगा, इसी के साथ ड्रोन शो का आयोजन भी होगा। जिसके पश्चात महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर राजभवन में होगे विशेष कार्यक्रम

प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि पर 22 जनवरी को विराजमान होने के उपलक्ष्य पर राजभवन में सोमवार को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में सबसे पहले प्रात साढ़े 11 बजे दरबार हॉल में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण होगा। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध पार्श्व एवं भजन गायक अभिजीत घोषाल द्वारा श्रीराम भजन प्रवाह कार्यक्रम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here