गौ सेवा के विस्तार और सुचारू संचालन को लेकर हुई बैठक में गजानंद वर्मा को नियुक्त किया व्यवस्थापक

0
40
Meeting held regarding the expansion and smooth operation of cow service
Meeting held regarding the expansion and smooth operation of cow service

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के कार्यों के विस्तार और सुचारू संचालन को लेकर समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के प्रकल्पों को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से गजानंद वर्मा को समिति में व्यवस्थापक के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र ने गजानंद वर्मा को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि वर्मा की देखरेख और व्यवस्थापन से गौ सेवा से जुड़े प्रकल्पों को और गति मिलेगी।

साथ ही समिति के कार्य क्षेत्र के विस्तार और विकास में भी सहयोग मिलेगा। नियुक्ति के अवसर पर उपाध्यक्ष रामचंद्र के साथ चौधरी रामूदान चारण, हनुमान सहाय, किशोरलाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और पूरी टीम मौजूद रही। उपस्थित सदस्यों ने गजानंद वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

समिति के सदस्यों ने गौ सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ समिति के उत्थान एवं विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में समिति की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा भविष्य में गौ सेवा से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here