जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक वाहन चोर राजेश बावरिया (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजेश बावरिया मूल रूप से मालपुरा जिला टोंक का निवासी है और वर्तमान में आमेर जयपुर उत्तर में रह रहा था। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।



















