दो हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार

0
71
Cunning thief with a ₹2,000 reward on his head arrested.
Cunning thief with a ₹2,000 reward on his head arrested.

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपए के इनामी शातिर वाहन चोर सोनू मीना (32) को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 15 जून 2026 को दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी लग्जरी जीवनशैली और ऐशो-आराम के शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपी सोनू मीना निवासी लालसोट जिला दौसा, अपने साथी विश्राम मीना के साथ मिलकर जयपुर में रात के समय घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें और ईको कारें चुराता था। चोरी के वाहनों को धौलपुर और ब्यावर में बेचकर मिलने वाली रकम से वह अपने शौक पूरे करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर और अन्य जिलों में वाहन चोरी, लूट और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here