जयपुर। सीतापुरा स्थित एनएवी इंडिया में डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।
महोत्सव में कंपनी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डांडिया में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी सदस्यों में खासा उत्साह रहा। टीम के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि कंपनी में समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, ताकि सभी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का अवसर मिल सके।



















