शादी करने का झांसा देकर दिल्ली एक युवती से जयपुर में दुष्कर्म

0
257

जयपुर। सिंधी कैंप थाना इलाके में शादी करने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने शादी का वादा कर उसे दुबई ले गया और दुष्कर्म के दौरान लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने दो लड़कियों को पहले से पत्नी बनाकर रखा था। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से काटी गई जीरो नंबर एफआईआर के जरिए सिंधीकैम्प थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली 37 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया है कि गत नवम्बर-2013 में उसकी मुलाकात मालपुरा टोंक निवासी आशिश सकिल मोहम्मद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती कर आरोपी ने धोखा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर लगातार देह शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर किसी ने किसी बहाने से टालमटोल करता रहा।

दिसम्बर-2017 में रिश्ता खत्म करने की कहने पर दिल्ली आकर मंगलसूत्र पहनाया। देश छोड़कर बाहर जाने के लिए मजबूर किया। शादी का झांसा देकर दुबई ले जाकर देहशोषण किया। 10 लाख रुपए भी खर्च करवा लिए। दो सप्ताह पहले हज के लिए 1.40 लाख रुपए भी ले लिए। देहशोषण के दौरान 2-3 बार प्रेग्नेंट होने पर ऑबोशन भी करवाया। भारत लौटने पर पता चला कि आरोपी आशिश सकिल ने एक लड़की को पत्नी बनाकर रख रखा है, जिसका उसके घर पर आना-जाना भी है।

उसके अलावा साल-2011 से सीकर में भी एक लड़की को मंगलसूत्र पहनाकर धोखा दिया है। लड़कियों से पहले से अफेयर का चलने पर दिल्ली पुलिस में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जयपुर के सिंधीकैम्प इलाके का मामला होने का पता चलने पर दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काटकर भेजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here