उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में की शिरकत

0
34
Deputy Chief Minister Diya Kumari participated in the 108 Kundiya Shri Ram Mahayagna.
Deputy Chief Minister Diya Kumari participated in the 108 Kundiya Shri Ram Mahayagna.

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित भवानी निकेतन में आयोजित “कोटि होनात्मक नवदिवसीय 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ” में भाग लिया। यह महायज्ञ तारक ब्रह्मापीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामकृष्ण आचार्य (नेपाल) की अध्यक्षता में संपन्न हो रहा है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने श्रीमद् गुरु अग्रमूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज का अभिनंदन कर उनका सानिध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर महंत हरिशंकर दास वेदांती (सिया रामदास की बगीची), महामंडलेश्वर डॉ. गणेश दास महाराज, महेंद्र सैनी , तरुण खटोड़ , हेमंत सैनी , प्रवीण खंडेलवाल , महेंद्र जांगिड़ , रूपेश शर्मा , अक्षय जांगिड़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण से सराबोर नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here