फागोत्सव में फूलों और गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु

0
37

जयपुर। राजधानी जयपुर में गोकुल वाटिका में गुरुदेव राधावल्लभ सम्प्रदायाचार्य प्रधान पीठाधीश जै जै सरकार गोस्वामी प्रेम कुमार महाराज, गोस्वामी हितेंद्र कुमार महाराज व गोस्वामी प्रियांश महाराज छोटी सरकार हित धाम वृंदावन के सानिध्य में फागोत्सव का आयोजन किया गया। रसिक वैष्णवों ने उत्सव में पधारकर परम पूज्य महाराज जी के प्रवचन सुने और फूलों की होली खेली।

गोकुल में होली के उपलक्ष्य में फागोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन के साथ फूलों की होली खेली गई और पूरे परिसर में रंग बिरंगे फूलों से फागोत्सव मनाया गया।

आयोजनकर्ता सुरेश टांक, राजेंद्र टांक,विष्णु टांक ने बताया फागोत्सव के दौरान वृंदावन,सांगानेर, एमपी के भजन कलाकारों ने होली के पारंपरिक फाग और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे। कार्यक्रम में भगवान के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here