श्री श्याम फागोत्सव में गूंजे भक्तिरस के स्वर, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

0
42
Lord Shyam is seated on a kite made of flowers.
Lord Shyam is seated on a kite made of flowers.

जयपुर। श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति (रजि.), जयपुर के तत्वावधान में शनिवार को ब्रह्मपुरी रोड स्थित मंगोड़ी वालों की बगीची में भव्य श्री श्याम फागोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रात्रि 7 बजे शुरू होकर हरि इच्छा तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

फागोत्सव के दौरान बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पुष्प एवं इत्र वर्षा के बीच भजन संध्या की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए। पूरा पांडाल आकर्षक फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया था, जिससे वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कुंजबिहारी अग्रवाल एवं अर्पित बंसल मौजूद रहे। भजन गायकों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जयकारों के साथ फाल्गुनी उत्सव का उल्लासपूर्वक आनंद लिया।

आयोजन के सफल संचालन में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here