हिल्टन जयपुर में सजेगा ढाबा डायरीज़ :हाईवे के देसी स्वाद का मिलेगा अनोखा अनुभव

0
51
'Dhaba Diaries' to be hosted at Hilton Jaipur
'Dhaba Diaries' to be hosted at Hilton Jaipur

जयपुर। हिल्टन जयपुर के ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां औरम में 24 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ‘ढाबा डायरीज़ – फ्लेवर्स ऑफ द हाईवे’ फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। दस दिवसीय इस फेस्टिवल में देश के प्रसिद्ध हाईवे ढाबों के पारंपरिक स्वाद, देसी आतिथ्य और भारतीय पाक विरासत को एक ही छत के नीचे पेश किया जाएगा।

फेस्टिवल में पंजाब, राजस्थान, अवध, मध्य भारत और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय हाईवे ढाबों से प्रेरित व्यंजन परोसे जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य मेहमानों को स्वाद के साथ भारतीय हाईवे यात्राओं की यादों का भी अनुभव कराना है।

फेस्टिवल की खासियत लाइव कुकिंग स्टेशन होंगे, जहां ताजा व्यंजन तैयार किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक व्यंजन की कहानी और उससे जुड़ी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भी साझा की जाएगी, जिससे मेहमानों को पारंपरिक भारतीय खानपान की समृद्ध विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
मेन्यू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं।

इनमें मुरथल स्टफ्ड आलू पराठा विद व्हाइट बटर, अमृतसरी कुलचा विद पिंडी छोले, 12 घंटे तक धीमी आंच पर पकी दाल मखनी, हाईवे बटर चिकन, सफेद मांस, हांडी मटन, ट्रक ड्राइवर चिकन करी और साओजी मटन करी प्रमुख आकर्षण होंगे। वहीं लाइव तवा काउंटर पर पनीर भुर्जी, कीमा पाव और अंडा भुर्जी तैयार किए जाएंगे। इनके साथ रूमाली रोटी, मिस्सी रोटी और खमीरी रोटी भी परोसी जाएगी।

मिष्ठान्न में देसी घी की जलेबी, सिकोरा फिरनी, हाईवे स्टाइल मालपुआ, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, बालूशाही, इमरती और तिलकुट जैसे पारंपरिक भारतीय व्यंजन शामिल किए गए हैं।

हिल्टन जयपुर के जनरल मैनेजर राहुल भगत ने बताया कि होटल का प्रयास हमेशा भारत की समृद्ध पाक विरासत को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का रहा है। उन्होंने कहा कि ‘ढाबा डायरीज़ – फ्लेवर्स ऑफ द हाईवे’ देश के प्रतिष्ठित हाईवे ढाबों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने वर्षों से अपने आत्मीय आतिथ्य और लजीज भोजन के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फूड फेस्टिवल मेहमानों को भारतीय हाईवे ढाबों की गर्मजोशी, प्रामाणिक स्वाद और यादगार अनुभव से रूबरू कराएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here