ट्रांसफार्मर दिलाने की एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत लेते डिस्कॉम कर्मचारी गिरफ्तार

0
25

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को करौली में कार्रवाई करते हुए जयपुर डिस्कॉम हिंडौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) जगदीश बैरवा को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध कराने की एवज में रिश्वत ले रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को शिकायत मिली थी कि परिवादी का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद उसे जमा कराने और उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से दिलाने की एवज में आरोपी 9 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई।

जिस पर एसीबी करौली के पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सहायक अभियंता कार्यालय परिसर में आठ हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पैंट की सामने की दाहिनी जेब से बरामद की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here