समिति की विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

0
43

जयपुर। आमेर रोड विकास समिति की बैठक रविवार को वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण कुमार शर्मा के कैलाशपुरी (कागदीवाड़ा श्मशान के पास) स्थित निवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गिरधारीलाल शर्मा ने की।

बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष गिरधारीलाल शर्मा ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए समिति की ओर से संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा (एडवोकेट) तथा दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संबंधित विभागों को पत्राचार किया जा चुका है। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी सदस्यों के समक्ष रखी गई।

बैठक में अध्यक्ष गिरधारीलाल शर्मा, मंत्री दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत त्रिलोकानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा (एडवोकेट), लक्ष्मण कुमार शर्मा, दीपक गोयल, राजेश वर्मा, विकल्प जोशी, सुनील कुमार वर्मा, अरुण गुप्ता, कन्हैयालाल सैनी, ताराचंद चावला, मनीष कुमार पारीक, पुरुषोत्तम वरयानी, करण अलवानी, राजेंद्र खंडेलवाल, डी.पी. सिंह, अब्दुल कादिर, अब्दुल रफीक, रमेश कुमार सैनी, सत्येंद्र अग्रवाल, अनिल गोलीमार, रतन सैनी, सत्यनारायण शर्मा, किशनलाल चित्तौड़िया, प्रभुदयाल विजयवर्गीय, लवेश आचार्य, राजवीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर समिति के मंत्री दिनेश गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से समाज में समिति की विश्वसनीयता बढ़ती है और लोग उससे प्रेरणा लेकर उसका सम्मान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here