पत्नी को दिया तलाक, मामला दर्ज

0
322

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में एक पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है।
जांच अधिकारी एएसआई हबीब खान ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 25 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2019 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति उससे मारपीट करता था। कुछ समय पहले आरोपी पति ने मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ पीहर में रख रही है।

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने माता-पिता के साथ ससुराल आई थी। परिजनों ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पति और उसके भाई ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसके पति ने सभी के सामने मारपीट कर तीन पर तलाक-तलाक-तलाक बोला और कहा कि आज से तेरा-मेरा कोई रिश्ता नहीं है। तू अब जानवर की तरह सड़। तुझे पता नहीं मेरे रसूख, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here