बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल

0
353

जयपुर। शहर में बाइर्क्स गैंग का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतापनगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश राह चलते युवक के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार सेक्टर आठ प्रतापनगर निवासी पकंज ने मामला दर्ज करवाया कि वह सेक्टर-11 स्थित सामुदायिक भवन के सामने से जा रहा था इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए गलियों में ओझल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here