गायत्री परिवार के युवा मार्गदर्शक डॉ. चिन्मय पंड्या आज जयपुर में

0
231


जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा मार्गदर्शक एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को राजस्थान पहुंचे।  गुरुवार शाम को भरतपुर के नदबई में आयोजित 251 कुंडीय यज्ञ में शामिल हुए। गायत्री परिवार भरतपुर के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. पंड्या ने शाम को राष्ट्र निर्माण दीप महायज्ञ में उपस्थित हजारों लोगों को अपना दीपक स्वयं बनने की प्रेरणा दी।

गायत्री परिवार राजस्थान जोन के समन्वयक गौरी शंकर सैनी ने बताया कि डॉ. चिन्मय पंड्या 27 दिसम्बर को सुबह 6 बजे नदबई से नीमकाथाना के लिए प्रस्थान होगा। सुबह 10:20 बजे नीमकाथाना में 108 कुंडीय यज्ञ में उद्बोधन होगा। इसके बाद 11:30 बजे शाहपुरा के सेपटपुरा-धवली, शाहपुरा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे 108 कुंडीय यज्ञ पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:15 बजे वाटिका शक्तिपीठ के लिए प्रस्थान कर 3:45 बजे गायत्री शक्तिपीठ में आगमन होगा। यहां वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा स्मृति उपवन का शिलान्यास करेंगे। जयपुर में डॉ. चिन्मय पण्ड्या के प्रवास से गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उनके उद्बोधन से यज्ञीय, नैतिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here