जयपुर। नेट थियेट कार्यक्रमों की श्रृंखला में नाद संस्था द्वारा रंगकर्मी अनिल मारवाड़ी द्वारा निर्देशित नाटक सोने की चिड़िया का सशक्त मंचन किया गया। नेटथियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि सोने की चिडिया नाटक में भारत की पुरातन संस्कृति का बखान करते हुये सामाजिक समस्याओं पर भी प्रकाश डाला साथ ही नाटक के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को भी दर्शाया। नाटक के माध्यम से वसुधैव कुटंबकम का संदेश दिया। नशे, जात-पात, कुरीतियों से दूर हो कर ही हम फिर से बनेगें सोने की चिडिया।
नाटक में प्रसिद्ध रंगकर्मी मनोज स्वामी और रेणु सनाढ्य ने अपने सशक्त अभिनय से भारतीय संस्कृति को दर्शाया साथ ही धृति शर्मा, सागर विनोद गढ़वाल, तपेश शर्मा, जिवितेश शर्मा ने नाटक के संदेश को अपने अभिनय से बखूबी उजागर किया। नेट थिएट पर इजरायल से पधारे दंपत्ति एलन और ओलिव ने भी भारतीय संस्कृति का आनंद उठाया। कार्यक्रम संयोजक नवल डांगी, प्रकाश व्यवस्था राजेन्द्र शर्मा राजू व मंच व्यवस्था अंकित शर्मा नोनू की रही, गुलजार हुसैन का संगीत नाटक के अनुरूप रहा।