July 27, 2024, 6:58 am
spot_imgspot_img

श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में मंगलवार को दशहरा उत्सव और रामलीला का मंचन

जयपुर। हरे कृष्ण मार्ग स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के विजयदशमी या दशहरा पर्व पर ऐतिहासिक रामलीला का मंचन, नाम रामायण एवं संकीर्तन,महाआरती एवं रावण दहन और भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति की जाएगी। दशहरा पर्व पर मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी की छटा मन मोह लेगी।

श्रीकृष्ण बलराम मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि दशहरा पर रामलीला की तैयारी 3 महीने पहले से प्रारंभ हो चुकी थी। जिसमें सैकड़ों भक्तों में से चुने गए भक्तों द्वारा रामलीलाओं पर अभिनय किया जाएगा। दशहरा पर्व पर 45 फीट का रावण एवं 35 फीट का कुंभकरण तैयार किया गया। जिनका कार्यक्रम के अंत में दहन होगा।

दशहरा पर्व पर रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि दशहरा पर्व पर ऐतिहासिक रामलीला का मंचन सायं छह बजे से भवन के मथुरा गार्डन में किया जाएगा। रामलीला में गरुड़ पंडित दास के संयोजन में वाल्मीकि रामायण के बालकांड के प्रथम भाग का मंचन किया जाएगा। रामलीला के साथ ही दक्षिण भारतीय नृत्य भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति नालंदा कला केंद्र जयपुर के कलाकार देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles