जयपुर। जगदम्बा नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को जगदम्बा सर्किल पर भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में क्षेत्र का सबसे बड़ा रावण दहन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगीन आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति में संरक्षक वी.पी. वशिष्ठ के अनुसार विजयादशमी के अवसर पर होने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता के सूत्र में जोड़ना है। कार्यक्रम में भगवान राम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया जाएगा।
कई संस्थाएं कर रहीं सहयोग
महोत्सव के आयोजन में विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों का सहयोग मिल रहा है। इनमें एचआईए स्कूल, नेशनल इंफ्रा, वाईएएस ऑटोमोटिव, एल्केमिस्ट लैब, बिजली यंत्र डॉट कॉम, महालक्ष्मी टिम्बर, बीएनवीपी स्कूल, स्वीट रेड रोज, मॉडर्न हेरिटेज, न्यू जय श्री मेडिकल, एसएम आयुष हॉस्पिटल, मानस हॉस्पिटल, धारा एंटरप्राइजेज, डीएस ज्वैलर्स, संदीप ज्वैलर्स, थ्री पी कंसल्टेंसी, सैलमोर और डिजाइन मार्ट सहित अन्य सहयोगी संस्थाएं शामिल हैं।
आयोजन समिति में संरक्षक वी.पी. वशिष्ठ, अध्यक्ष महावीर सिंह तंवर, संयोजक शैलेश प्रधान, सह-संयोजक विशाल यादव, कार्यक्रम प्रभारी राम अवतार पालीवाल और मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण
जगदम्बा नगर वेलफेयर सोसाइटी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजकों ने लोगों से सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेकर दशहरा पर्व की खुशियां साझा करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



















