शिक्षा मंत्री ने किया गुप्त वृन्दावन धाम के गीता कॉन्टेस्ट का पोस्टर विमोचन

0
407
Education Minister released the poster of Gupt Vrindavan Dham's Gita Contest
Education Minister released the poster of Gupt Vrindavan Dham's Gita Contest

जयपुर। जगतपुरा के श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में स्थित गुप्त वृंदावन धाम में सोमवार को छात्रो को भगवद्गीता के गहन ज्ञान से जोड़ने के लिए और उनके नैतिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष गीता कांटेस्ट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 2024-25 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसका पोस्टर विमोचन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया।

गौरतलब है कि गुप्त वृन्द्वान धाम के गीता कॉन्टेस्ट 2024-25 का आयोजन जनवरी 2025 में राजस्थान के सभी विद्यालयों में किया जाएगा। जो निशुल्क रहेगा। गुप्त वृन्दावन धाम के मीडिया प्रभारी सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की गीता कॉन्टेस्ट के आयोजन का मूल उद्देश्य छात्रों को गीता के अद्भुत ज्ञान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से अवगत करना है।

भगवदगीता भगवान् कृष्ण की वाणी है स्वयं भगवान् कृष्ण ने अर्जुन को गीता में मानव जीवन के उद्देश्यों और सही मूल्यों के बारे में बताया, हमारी भावी पीढ़ी गीता के ज्ञान से ही अपना जीवन प्रकाशित कर सकती है। यह प्रतियोगिता राज्य और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिसमे विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रुप में 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 51सौ रुपए और तृतीय पुरस्कार में 21 सौ रुपए और 7 छात्रों को 11 सौ रुपए सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here