जेकेके में 64 योगिनियों पर आधारित एका द वन एग्ज़ीबिशन आज से

0
58

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की अलंकार दीर्घा में राष्ट्रीय स्तर की ट्रैवलिंग आर्ट एग्जीबिशन एका द वन’ सोमवार से शुरू होने जा रही है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में वरिष्ठ कलाकार डॉ. बीना एस उन्नीकृष्णन द्वारा बनाई गयी पेंटिंग्स सुबह 11 से शाम 7 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी।

डॉ. बीना ने पिछले पांच वर्षों में 68 एकल चित्र बनाये हैं। इन चित्रों में 64 योगिनियों के माध्यम से आदिशक्ति की विभिन्न दिव्य अभिव्यक्तियों को समकालीन कला-भाषा में प्रस्तुत किया गया है। ये कृतियाँ स्त्री ऊर्जा की कोमलता,सृजनशीलता,आत्मबोध और संतुलन को रेखांकित करती हैं। कोच्चि, कोयंबटूर, बेंगलुरु, मुंबई,भोपाल और अहमदाबाद के बाद ये सोलो शो जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी के साथ ही कलाकार द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री वाई 64 व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन का भी प्रदर्शन किया जाएगा। डॉ. बीना एक सामाजिक उद्यमी और सांस्कृतिक चिंतक भी हैं तथा वे कंकाली ट्रस्ट फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल इकोनॉमिक डेवलपमेंट की संस्थापक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here