आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में फागोत्सव, गुलाल व फूलों से खेली होली

0
43
Fagotsav at Anand Krishna Bihari Temple
Fagotsav at Anand Krishna Bihari Temple

जयपुर। त्रिपोलिया बाजार, चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर में फाल्गुन शुक्ल दशमी पर ठाकुर जी का फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी को रंग-बिरंगे परिधानों के साथ ढप-चंग, पिचकारी और गुलाल से सुसज्जित फागुनिया झांकी सजाई गई। भक्तों ने हर्बल गुलाल अर्पित कर फूलों व गुलाल से होली खेली। चंग-ढप की थाप और फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

संत-महंतों ने महाआरती कर ठाकुर जी को गुलाल तिलक किया तथा मिष्ठान भोग के बाद श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here