जेसीबी की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

0
106

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के मौजमाबाद थाना इलाके में तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता समेत छह वर्षीय पुत्री कि मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। वहीं हादसे के बाद जेसीबी चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जेबीसी चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में झाग-बगरु मार्ग पर तेज रफ्तार जेसीबी ने बाइक सवार मुकेश को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित हो गई और मुकेश अपनी छह वर्षीय पुत्री के सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए।

राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनो को घायल सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here