July 27, 2024, 7:45 am
spot_imgspot_img

पिता ने अपने एनआरआई बेटे की जमीन के नाम पर की करोडो रूपए की धोखाधड़ी

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में एक पिता ने अपने एनआरआई बेटे की जमीन के नाम पर करोडो रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रामपुरा रोड निवासी ताज मोहम्मद ने मामला दर्ज करवाया है कि प्रागेश्वर तिवाड़ी ने जनवरी 2023 में सी स्कीम स्थित सरोजनी मार्ग पर एक प्लॉट का 14 करोड़ रूपए में सौदा तय किया। यह प्लॉट प्रागेश्वर के एनआरआई बेटे अनिल तिवाड़ी के नाम पर है।

आरोप है प्रागेश्वर तिवाड़ी ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बना इकरारनामा कर 1 करोड़ रूपए का चेक ले लिया। इसके बाद शेष रकम के दो चेक अलग-अलग बैंकों के ले लिए। वहीं, जब प्लॉट की रजिस्ट्री का नंबर आया तो अनिल तिवाड़ी ने मना कर दिया। पीड़ित ने प्रागेश्वर तिवाड़ी से संपर्क किया तो उसने बेटे को अमेरिका से लौटने पर रजिस्ट्री करवाने का वादा किया। लेकिन, आज तक भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles