ट्रेडिंग कार्यालय में घुसकर पन्द्रह लाख लूट प्रकरणः जयपुर की हर गली छान रही पुलिस की कई टीम

0
260

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में बुधवार को ट्रेडिंग कार्यालय में घुसकर दो बदमाशों द्वारा हथियारों के दम पर 15 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस की आठ टीमें जयपुर की गली-गली छान रही है। फिलहाल लूटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थानाधिकारी उमेश बेनीवाल ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है, जो कि जयपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में छानबीन कर रही है। फिलहाल इस घटना में कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। महिला कर्मचारियों से पूछताछ कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि युधिष्ठिर मार्ग पर डीयर पार्क के सामने स्थित केसरी भवन बिल्डिंग में घुसकर बदमाशों ने दो महिलाओं को पिस्टल दिखाकर 15 लाख रुपए लूट लिए। यह कार्यालय इसी बिल्डिंग के मालिक डॉक्टर केसी चौधरी का है। जो कनेक्शन के लिए बनाया गया है। दरअसल इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा ऑफिस चलते हैं। दोनों बदमाशों ने केसी चौधरी के ऑफिस में मौजूद दो महिलाओं को पिस्टल दिखाई। डरा धमका कर बदमाशों ने दराज में रखी हुई लॉकर की चाबी निकाली। लॉकर में रखे हुए 15 लाख रुपए लूट कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने ऑफिस के मालिक को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here