गद्दे के गोदाम में लगी आगः तीन दमकलों ने पाया काबू

0
253

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में शुक्रवार दोपहर गद्दे के गोदाम में आग लग गई। बंद शटर से धुएं का गुब्बार उठते देखकर लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एएफओ विश्वकर्मा भंवर सिंह हाडा ने बताया कि बालाजी बिहार की धान्गल्या की ढाणी में के आर इंटरप्राइजेज के नाम से गद्दे का गोदाम है। जहां शुक्रवार दोपहर को बंद गोदाम में आग लग गई। शटर के नीचे से धुएं का गुब्बार उठने लगा। देखते ही देखते गुब्बार के साथ आग की लपटें निकलते देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं विश्वकर्मा फायर स्टेशन से तीन दमकल भी मौके पर पहुंच गई।

फायर मैन ने दो दुकानों में बने गोदाम के शटर के लॉक तोड़कर खोला। तीन दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए के गद्दे व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here